फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers are facing problems in verification on nutrition trackers

Maharajganj News: पोषण ट्रैकर्स पर सत्यापन में कार्यकर्ता झेल रहे परेशानी

Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Workers are facing problems in verification on nutrition trackers
महराजगंज। आंगनबाड़ी से पुष्टाहार पाने वाली लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर एप के जरिए सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ट्रैकर सत्यापन के दौरान बिंदी लगाने और हिजाब पहनने के कारण महिलाओं का चेहरा सत्यापित नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी सहायिका व मिनी आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी ने इसकी शिकायत विभाग से की है।
विज्ञापन

जनपद में आंगनबाड़ी की 12,362 लाभार्थी ऐसी हैं जो स्तनपान कराती हैं और विभाग उनके बच्चों को सुपोषित करने के लिए पूरक पोषण उपलब्ध कराता है। पोषाहार लेने के लिए पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा सत्यापित कराया जा रहा है। चेहरा सत्यापित करने के लिए महिलाओं को चेहरे से बिंदी और हिजाब हटाना पड़ रहा है। बिंदी और हिजाब के साथ चेहरे का मिलान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पंजीकरण रफ्तार भी सुस्त बनी हुई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ट्रैकर एप पर अभी तक सिर्फ 65 फीसदी के आसपास ही लाभार्थियों का पंजीकरण हो सका है जबकि इसे प्रभावी हुए दूसरा माह प्रारंभ हो चुका है। आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी ने बताया कि पंजीकरण में फोटो का मिलान नहीं होने की समस्या से कार्यकर्ता परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed