फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers adamant on the demand to cancel the transfer list

तबादला सूची निरस्त करने की मांग पर अडे़ कर्मी

Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers adamant on the demand to cancel the transfer list
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
तबादला सूची निरस्त करने की मांग पर अडे़ कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन सीएमओ कार्यालय के सामने धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर स्थानांतरण नीति के तीन गुना स्थानांतरण करने पर नाराजगी जाहिर की।

संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को कोरोना महामारी को देखते हुए सामान्य स्थानांतरण से मुक्त रखने एवं स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण तथा प्रोन्नति उपरांत समायोजन करने के आदेश के विपरित निदेशक स्तर से मनमानी तरीके से स्थानांतरण किया गया है। ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के विपरीत किए गए स्थानांतरण सूची को निरस्त किया जाए। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अजय कुमार पांडेय, बीएल श्रीवास्तव, डीपी यादव, विपुल यादव, कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed