फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   work with black ribbon

काली पट्टी बांध लेखपालों ने किया काम

Thu, 18 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
work with black ribbon
सदर तहसील में लेखपालों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने बुधवार को तहसील में काली पट्टी बांधकर काम किया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। विरोध जारी रहेगा। अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि मांगों को लेकर लेखपाल संघ कई मांग पत्र दे चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर लेखपाल संवर्ग कार्य बहिष्कार कर धरने के लिए बाध्य हुआ है। 
विज्ञापन


गुलाब वर्मा ने सरकारी नीतियों का विरोध करते हुए अविलंब लेखपाल संवर्ग की मांगों को पूरा करने की मांग की। कतवारू चंद निराला और किशोर प्रसाद ने चेतावनी  दी कि लेखपाल संवर्ग की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र रूप धारण कर लेगा। धरने का संचालन तहसील मंत्री इंद्र कैलाश ने किया। इस दौरान योगेंद्र पटेल, सुबास पटेल, रामलाल, नंदलाल, दीपक पांडेय, आशुतोष, राम वचन प्रसाद, सुल्तान अहमद, मैनुद्दीन, अनवर अली, राममूर्ति, राम अवध, त्रिलोकी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed