फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work on Anandnagar-Ghugli rail project accelerates, raising hopes

Maharajganj News: आनंदनगर-घुघली रेल परियोजना का कार्य तेज, उम्मीदों को लगे पंख

Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Work on Anandnagar-Ghugli rail project accelerates, raising hopes
​शिकारपुर के पास रेल निर्माण के लिए लगाया गया मिक्सचर प्लांट।  
अगस्त 2025 में शुरू की गई थी 52.07 किलोमीटर लंबी आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना
विज्ञापन

मुख्यालय से घुघली के बीच चार हाल्ट स्टेशन निर्माण शुरू, बसंतपुर से कोदईला तक ट्रैक के लिए मिट्टी भराई कार्य पूर्ण
महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना के निर्माण कार्य की गति तेज हो गई है। जिला मुख्यालय को रेल परियोजना से जोड़ने के तहत अगस्त 2025 में शुरू की गई यह परियोजना 2028 में पूरी होनी है। निर्माण कार्य की गति को देखते हुए जनपद मुख्यालय के लोगों की उम्मीद जगी है कि वह दो साल में मुख्यालय से रेल गुजरती देख सकेंगे। परियोजना के तहत महराजगंज व घुघली के बीच चार हाल्ट स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है।
जनपद में 958.27 करोड़ की लागत से 52.07 किलोमीटर लंबी आनंदनगर घुघली रेल परियोजना को लेकर जनपद के लोग उत्साहित हैं। परियोजना के लिए 244 हेक्टेयर जमीन का 4.50 अरब रुपये से अधिग्रहण किया गया है। अधिगृहित जमीन पर विभाग दो चरणों में निर्माण कार्य करा रहा है। पहले चरण में घुघली से महराजगंज तक 25 किमी का कार्य तेजी से चल रहा है। महराजगंज व घुघली के बीच चार हाल्ट स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है। साथ ही परियोजना के दूसरे चरण में महराजगंज व आनंद नगर के बीच रोहिन नदी पर बनने वाले बड़े पुल का निर्माण चेहरी में प्रारंभ हो चुका है। इसके अतिरिक्त घुघली के समीपस्थ बसंतपुर व महराजगंज मुख्यालय के कोदईला तक रेल ट्रैक बिछाने के लिए 30 हजार घन मीटर मिट्टी भराई कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कोदईला के समीप महुअवा में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के लिए अधिग्रहित भूमि पर मिट्टी भराई व रोलर से समतलीकरण का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। इस दूरी तक परियोजना के मार्ग में आने वाली नहरों पर क्रॉसिंग के लिए ब्रिज के पिलर खड़े करने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। द्वितीय चरण में महराजगंज से आनंदनगर के बीच लगभग 27.7 किमी रेल लाइन का निर्माण होना है इस पर भी चेहरी में बड़े पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। यह पुल रेलवे रोहिन नदी पर बनवा रहा है जो रेल रूट में आने वाली प्रमुख नदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे निर्माण परियोजना से जुड़ी अधिकारियों की टीम के मुताबिक, घुघली की ओर से नई रेल लाइन के लिए ट्रैक को ऊंचा करने के लिए मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो चुका है। रामपुर बल्डीहा, घघरूआ खड़ेसर, जोगिया आदि स्थानों पर मिट्टी डालने के बाद रोलिंग किया जा रहा है। शिकारपुर के पास कंक्रीट प्लांट स्थापित किया गया है, जहां से टीएम मशीनों के जरिए मटेरियल निर्माण स्थलों तक भेजा जा रहा है।
एक बड़े व आठ छोटे पुल का होगा निर्माण
परियोजना के 52.07 किमी रूट में रोहिन नदी पर एक बड़े पुल के साथ 8 छोटे पुल, 44 सड़क अंडरपास बनने हैं। इनमें से एक बड़े पुल व छह छोटे पुलों का निर्माण घुघली से चेहरी के बीच चल रहा है। आनंदनगर-घुघुली के बीच चार हाल्ट स्टेशन-पिपरा, मुन्दारी, शिकारपुर, पकड़ी नौनिया और परसिया बुजुर्ग हाल्ट बनने हैं। इनमें से शिकारपुर हाल्ट का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है।
एलीवेटेड ट्रैक पर पहली बार प्रयोग
आनंदनगर-घुघली रेल ट्रैक एलीवेटेड ट्रैक होगा। इस अलग ट्रैक का निर्माण रेलवे पहली बार इस रेल परियोजना में कर रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रैक पर बुलेट ट्रेन, हाई स्पीड, सेमी हाईस्पीड और सामान्य स्पीड वाली ट्रेनों को दौड़ाया जा सकेगा। यह लाइन सड़क से 5.5 मीटर ऊंचा होगा। आनंद नगर-घुघली रेल रूट पर शिकारपुर, पिपरा मुंडेरी, महराजगंज, पकड़ी नौनियां, परसिया स्टेशन चिह्नित हैं। परियोजना एक सिरे पर आनंदनगर जंक्शन से तो दूसरी गोरखपुर नरकटियागंज रेल रूट के घुघली स्टेशन से जुड़ेगी। इससे घुघली को भी इस रूट पर जंक्शन का दर्जा मिल जाएगा। घुघली से गोरखपुर की तरफ एक हाल्ट स्टेशन खुशहाल नगर के बाद कप्तानगंज पहले से ही जंक्शन रेलवे स्टेशन है। कप्तानगंज से थावे-छपरा के लिए ट्रेन चलती है जो कुशीनगर के तमकुहीराज से होकर बिहार में दाखिल होती है।


वर्जन
52.07 किमी लंबी आनंदनगर-घुघली रेल परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में घुघली से महराजगंज मुख्यालय के बीच 25 किमी का निर्माण कार्य जारी है। इसमें हाल्ट स्टेशन, छोटे पुल, अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दूरी तक ट्रैक बिछाने के लिए 30 हजार घन मीटर मिट्टी डालकर रोलिंग कराई जा रही। बारिश से पहले इसे रोल करने का काम पूरा करा लिया जाएगा।
-राजीव रंजन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed