{"_id":"617af992a8bf5c75b42a773c","slug":"womens-vollyboll-won-mahrajganj-team-maharajganj-news-gkp414603322","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ग वालीबाल में महराजगंज को मिला विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वर्ग वालीबाल में महराजगंज को मिला विजेता का खिताब
विज्ञापन
महिला वर्ग वॉलीबॉल में जनपद को मिला विजेता का खिताब
महराजगंज। पुलिस लाइन परिसर में गोरखपुर जोन की 69 वीं अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एसपी प्रदीप गुप्ता ने किया।
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक रामुदलार यादव ने बताया कि महिला वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें सिद्धार्थनगर की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच महराजगंज एवं कुशीनगर के बीच हुआ जिसमें महराजगंज विजयी हुआ। फाइनल मुकाबला सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज के बीच खेला गया जिसमें महराजगंज विजयी हुआ।
टेबल टेनिस पुरुष का फाइनल मैच गोरखपुर एवं सिद्धार्थनगर के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर विजयी हुआ। टेबल टेनिस व्यक्तिगत में देवरिया विजेता एवं गोरखपुर उप विजेता रहा। महिला टेवल टेनिस में सिद्धार्थनगर विजेता एवं गोरखपुर उप विजेता रहा। टेबल टेनिस महिला व्यक्तिगत में गोरखपुर विजेता एवं सिद्धार्थ नगर उप विजेता बना। योगा में महराजगंज प्रथम एवं बस्ती दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल महराजगंज एवं बस्ती के बीच हुआ जिसमें महराजगंज ने जीत हासिल की। द्वितीय सेमीफाइनल गोरखपुर एवं कुशीनगर के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर विजयी हुआ। बास्केट बॉल में पहला मैच गोंडा एवं गोरखपुर के बीच हुआ जिसमें गोंडा विजयी हुआ। दूसरा मैच गोंडा एवं महराजगंज के बीच हुआ। गोंडा की टीम विजयी हुई। हैंडबाल महिला मैच में गोरखपुर विजेता एवं कुशीनगर को शिकस्त मिली। दूसरे मैच में सिद्धार्थनगर जीता एवं महराजगंज की हार हुई। वहीं, फाइल मैच में सिद्धार्थनगर ने जीत हासिल की। वहीं गोरखपुर को उप विजेता का खिताब मिला। हैंडबाल पुरुष वर्ग के पहले में मैच में कुशीनगर ने जीत हासिल की। वहीं, गोरखपुर को शिकस्त मिली। दूसरे मैच में महराजगंज विजयी रहा। जबकि सिद्धार्थनगर हार गया। फाइनल मुकाबला में कुशीनगर विजेता एवं महराजगंज उप विजेता रहा।