{"_id":"62fe898d882b742a821941e9","slug":"women-will-sing-mangal-song-maharajganj-news-gkp4474511177","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होते ही महिलाएं गाएंगी सोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होते ही महिलाएं गाएंगी सोहर
विज्ञापन
नगर के पीजी कालेज के पास कृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी करते लोग।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
-फोटो -
श्रीकृष्ण जन्म होते ही महिलाएं गाएंगी मंगलगीत
शहर के श्री श्याम मंदिर व पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी
जन्माष्टमी पर श्रद्धालु व्रत उपवास करेंगे और रात्रि जागरण करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के श्री श्याम मंदिर व पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा। बृहस्पतिवार को मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी की गई। शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। वहीं, महिलाएं मंगलगीत गाएंगी और बधाइयों के साथ-साथ प्रसाद वितरण होगा।
मंदिरों के अलावा घर-घर भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई जाएंगी। रात में 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही महिलाएं सोहर गाएंगी। शहर के श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी की बेहतर ढंग से तैयारी की गई है। बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर और घरों में लोग भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की आकर्षक झांकियां सजाने में व्यस्त रहे।
जन्माष्टमी पर श्रद्धालु व्रत उपवास करेंगे और रात्रि जागरण करेंगे। श्रीकृष्ण की झांकियां सजाने के लिए बाजार में लोगों ने बृहस्पतिवार को खिलौना, झूला, बांसुरी समेत अन्य सजावट के सामान की खरीदारी की। इसको लेकर शहर में दुकानों पर भीड़ लगी रही। बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के मद्देनजर फलों के भाव आसमान पर रहे। व्रती सामानों के मूल्य में भी इजाफा हुआ है। श्रीकृष्ण की विविध बाल लीलाओं पर आधारित झांकी सजाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
फोटो
विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्कूलों में बृहस्पतिवार को बच्चों ने जन्माष्टमी मनाई। सेंट जोसेफ स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इस प्रतियोगिता में मैरुन हाउस, येलो हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस के बच्चों ने कृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत कर सबको आकर्षित किया। वहीं, कक्षा 1, कक्षा 2 एवं कक्षा 3 के बच्चों द्वारा कृष्ण और राधा रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया गया। सेंट जेवियर स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की। कक्षा एलकेजी से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चे कृष्ण और राधा की भूमिका में नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आर्विक, राम्या, आलिया, इनाया, संध्या, ऋषिता, राब्यति, आलिया, विवान, आराध्या, वंश, सुहानी, अथर्व आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित बचपन ए प्ले एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इसमें अथर्व, विवान, शिवी, मलकित, आन्या, आश्वि, अर्थ, नंदिनी, आरव, आर्जव, नव्या, अनाया, नैतिक, शौर्य आदि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण, मीरा, बलराम, सुदामा, नंद बाबा, यशोदा, ग्वाल आदि की वेशभूषा में मंचन किया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई सभी झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी व डायरेक्टर अंजलि त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
फोटो -
कृष्ण की भूमिका में अथर्व, राधा के रूप में अमायरा अव्वल
महराजगंज। मुंडेरा कला स्थित अनूप पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कृष्ण की भूमिका में अथर्व व राधा के रूप में अमायरा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिससे उनके चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य स्वाती चौधरी ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों को दो भागों में बांटते हुए प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अथर्व व अमायरा को पहला स्थान मिला। कृष्ण बने आर्यन को दूसरा व आयुष को तीसरा तथा राधा बनी अहाना को दूसरा व तेजस्विनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रबंधक अनूप कुमार चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी पर राधा व कृष्ण की अत्यंत महत्ता है। वहीं, आलोक चौधरी आदि मौजूद रहे।