फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women will observe Haritalika Teej fast on 26th for unbroken good fortune.

Maharajganj News: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 26 को रखेंगी हरितालिका तीज व्रत

Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Women will observe Haritalika Teej fast on 26th for unbroken good fortune.
महराजगंज। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं मंगलवार को हरितालिका तीज का निर्जल व्रत रखेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय के मुताबिक हरतालिका तीज 26 अगस्त को है। मंगलवार सुबह 5.56 बजे से 8.31 बजे तक और शाम को 4.45 से 6.15 तक पूजा का मुहूर्त है। इस दिन शुभ मुहूर्त में सुहागिन महिलाओं को पूजा करनी चाहिए। बताया कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को विधि विधान पूर्वक मां पार्वती और भगवान शिव की स्तुति करती है। अगले दिन व्रत का पारण करती है। यह भगवान शिव और मां पार्वती का पर्व है। खासकर इस दिन मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

इस दिन शुभ मुहूर्त में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सुहागिन महिलाओं को मंनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह कठिन व्रत है। इस दिन व्रती महिलाएं बिना जल और भोजन के पूरे दिन उपवास रहती है, जो अगले दिन पूजन अर्चन करने के बाद जल ग्रहण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed