फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women will get all the facilities under one roof

Maharajganj News: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Thu, 15 Jan 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Women will get all the facilities under one roof
महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नया वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया जाएगा। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। मार्च से नौतनवा में 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वन स्टॉप सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर कुल 60 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वन स्टॉप सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की सामाजिक और पारिवारिक समस्या से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस केंद्र पर पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सकीय परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंिसलिंग और पुलिस सहयोग जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
विज्ञापन

पुरन्दरपुर , कोल्हुई, नौतनवा, परसा मलिक, सोनौली बरगदवा क्षेत्रों के महिलाओं को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें त्वरित न्याय व सहयोग प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा तहसील क्षेत्र में वन स्टॉप सेंटर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए केंद्र की स्थापना से नौतनवा और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रस्तावित वन स्टॉप सेंटर भवन 150 वर्गमीटर में तैयार किया जाएगा, जिसमें रिसेप्शन, परामर्श कक्ष, अस्थायी आवास कक्ष, मेडिकल जांच कक्ष, कानूनी सहायता कक्ष और कार्यालय कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

भवन को सुरक्षित और महिला अनुकूल बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही दिव्यांग महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप और अन्य सहायक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed