फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women will also be able to apply to become Haj Inspector

Maharajganj News: हज इंस्पेक्टर बनने को महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women will also be able to apply to become Haj Inspector
महराजगंज। हज यात्रियों की सुविधा के लिए जाने वाले हज इंस्पेक्टर जिन्हें पहले खादिमुल हुज्जाज के नाम से जाना जाता था। इसके लिए अब महिलाओं को भी पात्र घोषित कर दिया गया है। हज इंस्पेक्टर के रूप में अब महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। कार्यपालक अधिकारी मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस लखनऊ की ओर से इसके लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट हजकमेटी डाट जीओवी डाट इन पर चार जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक महिला-पुरुष की उम्र 50 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक की डिग्री जरूरी है। मशीन पठित पासपोर्ट 2026 तक वैध होना जरूरी है। इंटरनेट सर्फिंग और स्मार्टफोन संचालन में पारंगत होने के साथ हिंदी, उर्दू, अरबी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले पुरुषों को ही यह सुविधा मिल रहा थी। अब महिलाएं भी इसमें हिस्सा ले सकेंगी। महिलाएं बढ़-चढ़कर इस मौके का लाभ लें। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने महिलाओं को पात्र घोषित कर अपनी विचारधारा के परिवर्तन का संदेश दिया है। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed