फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women's death in road accidents, six others injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, छह अन्य घायल

Thu, 07 Jun 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 07 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women's death in road accidents, six others injured
सड़क हादसे में महिला की मौत, छह अन्य घायल - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। फैजाबाद से फरेंदा जाते समय अनियंत्रित बोलरो कैम्पियरगंज जंगल में सड़क के किनारे कटे हुए पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।  
विज्ञापन

    
 फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के धानी ढाला निवासी राकेश तिवारी की बेटी अपर्णा मालवीय व दामाद शिवम मालवीय व परिवार के साथ मंगलवार को दिन में फैजाबाद व अयोध्या घूमने गये थे। वहां से वह मंगलवार की रात में खाना खाने के बाद वापस फरेंदा लौट रहे थे। वह रात करीब 2 बजे  कैम्पियरगंज जंगल के मरचाहे बाबा के कुटी के समीप पहुंचे कि बोलरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित कटे पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलरो में सवार अपर्णा मालवीय (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उसमें अन्य सवार राकेश तिवारी  (50), पुष्पा तिवारी (45), नीता तिवारी (50), विकास तिवारी (17), शिवम मालवीय (30) व शौर्या तिवारी (8) गंभीर रूप से घायल हो गये। बोलरो में ही सवार एक (8) वर्षीय बेटी समृद्धि सुरक्षित रही। घटना के बाद काफी देर तक रात होने के कारण किसी को जानकारी नहीं हो सकी। एक राहगीर ने हादसे की सूचना 108 नंबर एंबुलेंस व यूपी 100 पुलिस को दी। लेकिन पुलिस से पहले पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। रात करीब 3.30 बजे एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे में मृत महिला का शव फरेंदा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान राजेश मौर्या व सुरेंद्र सहानी मौके पर पहुंचे। एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलो को अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी जितेंद्र पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित सेवा दी गइ। मौके पर एंबुलेंस को भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed