फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women Ran DDM with stone in Incrochment Free Abhiyan

अतिक्रमण हटवाने पहुंचे एसडीएम को ईट लेकर दौड़ाया

Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women Ran DDM with stone in Incrochment Free Abhiyan
अतिक्रमण हटवाने पहुंचे एसडीएम को महिलाओं ने ईंट लेकर दौड़ाया
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। कोठीभार थाना क्षेत्र के मोजरी गांव में सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार को महिलाओं ने ईंट लेकर दूर तक दौड़ाया। वहीं, आक्रोशित महिलाओं के हाथों में ईंट देख एसडीएम ने वाहन में सवार होकर मौके से निकल गए। जबकि मौके पर मौजूद कोठीभार पुलिस मामले को देख मूकदर्शक बनी रही।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के मोजरी गांव में खलिहान की भूमि पर एक व्यक्ति अमीन द्वारा अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद 26 जून को कोठीभार पुलिस की मौजूदगी में मोजरी गांव पहुंच उक्त खलिहान की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा कर अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति अमीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई थी। उसके बाद भी मनबढ़ अतिक्रमणकारी ने रात को दीवारों पर छत लगा लिया। जिसकी सूचना पुन: मिलने पर कोठीभार पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंच जेसीबी से अतिक्रमण हटवा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटवा कर वापस लौटते वक्त दो महिलाओं ने वाहन के पीछे ईंट लेकर दौड़ना शुरू कर दिया। कोठीभार पुलिस द्वारा महिलाओं को शांति भंग में पाबंद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जिन्हें हिदायत देते हुए जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed