फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women of micro finance company demonstrated in Parsauni village

Maharajganj News: परसौनी गांव में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Nov 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women of micro finance company demonstrated in Parsauni village
मिठौरा। क्षेत्र ग्राम सभा टीकर परसौनी गांव में माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने वाली महिलाएं परेशान हैं। कंपनी एजेंट किस्त जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिलाओं को खरीखोटी सुननी पड़ रही है। इसकी लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। गांव में करीब 20 से अधिक महिलाओं ने कर्ज लिया है। उनका कहना है कि आसानी से कर्ज दे दिया, अब यह उनके लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टीकर परसौनी की कर्जदाता महिलाओं ने कंपनी के एजेंटों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ग्राम सभा टीकर परसौनी निवासी सुभावती, सरस्वती, कुंती, कुरैशा, सकीना, रीना, हसीबून, कलीमुन, सुमित्रा, सरस्वती ने कहा कि हम सभी महिलाएं विभिन्न समूहों के माइक्रो फाइनेंस कंपनी की सदस्य हैं, हम सभी महिलाओं को कम ब्याज का प्रलोभन देकर एक के बाद एक लोन दिया गया। आधार कार्ड लेकर लोन दे दिया गया। सभी महिलाएं गरीब महिला होने के कारण मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाती हैं। लिए गए कर्ज को भी धीरे-धीरे अपनी सुविधा के अनुसार जमा भी कर रही हैं, लेकिन वसूलीकर्ता जबरन गाली-गलौज कर वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा निवासी हसीना ने बताया सत्या ने बताया कि चार लाख पचास हजार रुपये लिया, जिसकी आधे से अधिक रकम जमा करने के बाद परेशान किया जा रहा है। ग्राम सभा टीकर निवासी सुभावती भारती का कहना है कि उसने चार लाख रुपये कर्ज लिया है। कंपनी के एजेंटो गाली-गलौज कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। मीरा, अमरावती, आसमा, सावित्री, संगीता, संध्या, नगौली आदि ने समस्याओं का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed