फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Women need to be health conscious'

‘महिलाओं को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत’

Mon, 06 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
'Women need to be health conscious'
निचलौल सीएचसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि अधीक्षक डॉ राजेश द्विवेद - फोटो : MAHARAJGANJ
‘महिलाओं को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत’
विज्ञापन

महराजगंज। महिलाओं को सेहत के प्रति सजह रहने की जरूरत है। क्योंकि परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। जब शरीर स्वस्थ होगा, तभी सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकेंगी। भोजन में पोषक तत्वों का ध्यान दें। समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करना बेहद जरूरी है। यह कहना है निचलौल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी का। वह सोमवार को दोपहर में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मुहिम के तहत सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को जरूरी जांच कराते रहना चाहिए, ताकि कमी मिलने पर उसका उपचार कराया जा सके। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। महिलाओं को तमाम ऐसी बीमारियां होती हैं, जिनका योग से निदान संभव है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर खाली पेट अनुलोम-विलोम किए करना चाहिए।
विज्ञापन

बीसीपीएम परमेश्वर शाही ने कहा कि जब नारी सशक्त व स्वस्थ होगी, तभी देश मजबूत बनेगा। वे समाज में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को खाना बनाने से पहले और बाद में हाथों को धोना चाहिए। महिलाएं कमजोर नहीं हैं, बस उन्हेें अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान संजय सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर 12 से 1 बजे तक चला। इसमें 30 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सेहतमंद रहने के लिए मिली बेहतर जानकारी’
गौरा निपनिया की रहने वाली संगीता ने कहा कि पड़ोसी महिलाओं को सेहत प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित करेंगी। सोहट गांव की आशा देवी ने कहा कि अब सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतेंगी। दिनचर्या में योग को शामिल करेंगी। सेमरहना की तारा देवी ने कहा कि चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं। इससे काफी लाभ होगा। बनकटवां गांव की सोनमति देवी ने कहा कि अब स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहूंगी। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed