फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women mates submitted a memorandum to the District Magistrate, demanding solution to their problems.

Maharajganj News: महिला मेटों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग की

Sat, 27 Dec 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women mates submitted a memorandum to the District Magistrate, demanding solution to their problems.
महराजगंज। मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत महिला मेटों की समस्याओं को लेकर मनरेगा महिला मेट शक्ति संगठन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन की जिलाध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला मेट मौजूद रहीं और अपनी मांगों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन



गीता सिंह ने कहा कि जनपद में महिला मेट बहनों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की है। प्रमुख मांगों में शामिल है कि साइट पर महिला मेटों से काम नहीं लिया जा रहा है और कई महिला मेटों का मस्टर रोल फीडिंग नहीं हो रहा है। सभी महिला मेटों का मस्टर रोल फीडिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश जारी किए जाएं। इसके अलावा, साइट पर महिला मेटों को एनएमएमएस एप के माध्यम से हाजिरी लगाने का अधिकार प्रदान किया जाए। सभी महिला मेटों का मस्टर रोल उनके हाथों से ही ब्लॉक पर जमा कराया जाए। वर्ष 2023 के बाद नियुक्त हुई महिला मेटों की नियुक्ति निरस्त कर शुरुआती नियुक्त महिला मेटों से ही कार्य कराया जाए। साथ ही, जिला स्तर पर हर महीने डीसी मनरेगा या सीडीओ की निगरानी में महिला मेटों की अलग से बैठक आयोजित की जाए। ज्ञापन सौंपते समय संगठन की जिलाध्यक्ष गीता सिंह के अलावा संजय कुमार राव, ललीता शर्मा, देवकी यादव, प्रीती सिंह, पूनम, वंदना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed