{"_id":"6a0f7046b16706233c06b579","slug":"women-mates-demanded-id-and-password-submitted-memorandum-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177713-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला मेटों ने आईडी व पासवर्ड की मांग की, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला मेटों ने आईडी व पासवर्ड की मांग की, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देकर बाहर आती महिला मेट।
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को सदर ब्लाॅक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला मेटों ने डीसी मनरेगा उपायुक्त स्वरोजगार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला मेटों ने एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की। महिला मेटों का कहना है कि वर्ष 2021 में आजीविका मिशन के तहत उनका चयन किया गया था और तब से वह अपने-अपने गांवों में मनरेगा के तहत मजदूरों से कार्य करा रही हैं।
महिला मेट देवकी यादव ने बताया कि अब तक उन्हें एनएमएमएस आईडी और पासवर्ड नहीं दिया गया है। इसके अभाव में वह मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रही हैं। एमआर फीड न होने से उनके कार्यों का भुगतान भी लंबित हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला मेटों ने कहा कि यदि शीघ्र आईडी और पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया तो मनरेगा कार्यों के संचालन में और अधिक दिक्कतें आएंगी। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि सभी ग्राम पंचायतों की महिला मेटों को जल्द से जल्द एनएमएमएस यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह साइट पर मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर सकें और कार्यों का भुगतान समय से हो सके। ज्ञापन देने के दौरान चंद्ररेखा, नीलम, प्रियंका, सीमा, मानती, वंदना, मनीषा, ममता समेत कई महिला मेठ मौजूद रहीं।