{"_id":"5f6e38c58ebc3e9b935920a1","slug":"women-gangester-arrested-in-sonauli-maharajganj-news-gkp3669386178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली में 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनौली में 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

नौतनवां। क्षेत्र में 15 हजार की इनामी महिला को नौतनवां और सोनौली थाने की संयुक्त पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सोनौली क्षेत्र के कुनसेरवा वार्ड नंबर आठ निवासी सायरा काफी दिनों से वांछित थी। सायरा ड्रग्स तस्करी व गैंगस्टर एक्ट की आरोपी है। उस पर गैंग बनाकर ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप था। उसके पति इस्तियाक व उसके बेटे को ड्रग्स व गैंगस्टर के आरोप में जुलाई में ही जेल भेजा जा चुका है।
सोनौली थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह और नौतनवां थानाध्यक्ष रामचंद्र राम की संयुक्त टीम ने पुलिस टीम के साथ महिला को घर से गिरफ्तार किया।