{"_id":"6ace993a64a3a7a84d01db82","slug":"women-contributing-to-medicine-education-social-work-and-police-services-honored-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187047-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और प्रतिभाशाली छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और संवेदनशील गर्भवती महिलाओं के उपचार में योगदान के लिए डॉ. रोमा गुप्ता को सम्मानित किया गया। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल में सराहनीय सेवाओं के लिए स्टाफ नर्स सुनीता श्रीवास्तव और बबीता भारती को सम्मान मिला। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फरेंदा की प्रवक्ता ज्योति सिंह और प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय को सम्मानित किया गया।
ओलंपियाड में चयनित कक्षा चार की छात्रा सौम्या पासवान तथा शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद हाईस्कूल में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली निधि यादव को भी सम्मान मिला। इसके अलावा घरेलू उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों के समाधान तथा महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए काउंसलर प्रियंका सिंह, रतना तिवारी और संजा देवी को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से उप निरीक्षक ज्योति राय, रुचि, मुख्य आरक्षी नीलू यादव तथा आरक्षी नीलम पांडेय, रंजना गौड़ और रवि कन्नौजिया को भी सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।