फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women are becoming self-reliant by adopting self-employment

Maharajganj News: महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं

Sat, 20 Jul 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by adopting self-employment
महराजगंज। आज के युग में महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के तहत सब्सिडी वाला ऋण लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन

आज के समय में लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी की ट्रेनिंग के उपरांत महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी। ये बातें शहर के एक्सल एकेडमी की प्रबंधक गीता गुप्ता ने कही। वह शुक्रवार को स्कूल कैंपस में अमर उजाला संवाद में महिलाओं को स्वरोजगार विषय पर जानकारी दे रहीं थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने खामियाें बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के दो पहलु होते हैं। नकारात्मक व सकारात्मक पहलु। हमेशा सकारात्मक सोचें तो बेहतर होगा। महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा। विनीता पटेल ने कहा कि स्वरोजगार की बात तो की जाती है, लेकिन बैंक में ऋण के लिए समस्या होती है। इनको रोकते हुए चंदा मिश्रा ने कहा कि इन्ही बातों पर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। माया गुप्ता ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो स्वरोजगार में भी आगे बढ़ने की जरूरत है। दिव्या मिश्रा ने कहा कि काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। शुरूआत ठीक ढंग से करनी चहिए। सिलाई कढ़ाई, व्यूटी पार्लर समेत अन्य कार्यो के लिए प्रशिक्षण के साथ ही सरकार ऋण देती है। इसके बारे में जानने की जरूरत है। संवाद में श्रेया रौनियार, रामावती पटेल, सलोनी पटेल, शिवानी भट्ट, मनीषा प्रजापति, पूजा रौनियर, अर्चना पांडेय, अंकिता शर्मा आदि ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए महिलाओं को जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के एमडी दशरथ गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ताइक्वांडों एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed