फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women ahead of men in adopting family planning

Maharajganj News: परिवार नियोजन अपनाने में पुरुषों से आगे महिलाएं

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women ahead of men in adopting family planning
महराजगंज। जिले में परिवार नियोजन की भागीदारी में पुरुष फिसड्डी हैं। पांच वर्षो की आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। कुल नसबंदी में 99 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं की हिस्सेदारी है। जबकि पुरुष एक प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।
विज्ञापन




भारत नेपाल की सरहद से सटे जिले में जिस तरह से महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकलती जा रही हैं। उसी तरह परिवार नियोजन का जिम्मा भी अपने कंधों पर ले लिया है। क्योंकि जिले में परिवार नियोजन की भागीदारी में पुरुष फिसड्डी हैं। स्वास्थ्य विभाग के पिछले पांच वर्षो के आंकड़ों पर गौर करें तो 2018 में अप्रैल से लेकर मार्च 2019 तक जिले में जहां महज 22 पुरुष नसबंदी कराया था। वही 6172 महिलाओं ने नसबंदी कराया। जबकि सत्र 2019-20 में जहां 65 पुरुषों ने नसबंदी कराया वही 6265 महिलाओं ने नसबंदी कराया था। इसी तरह सत्र 2020-21 में नसबंदी कराने वालों में 27 पुरुष और 7780 महिलाएं शामिल रही। सत्र 2021-22 में नसबंदी कराने वालों में 94 पुरुष जबकि 6598 महिलाएं शामिल रही। सत्र 2022-23 में नसबंदी कराने वालों में 38 पुरुष और 4978 महिलाएं शामिल रही। वहीं चालू सत्र में अप्रैल 2023 से अब तक महिला नसबंदी कराने वालों में 81 पुरुष और 2181 महिलाओं की नसबंदी हुई है। इस तरह से इन पांच वर्षों में कुल 34301 नसबंदी ऑपरेशन हुए हैं। इनमें से 33974 महिलाओं ने कराए हैं। जबकि महज 327 पुरुषों ने कराए हैं। तकनीक उपलब्ध होने के बाद भी परिवार नियोजन का भार महिलाएं ही ज्यादा उठा रही हैं।
विज्ञापन




अपर मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार नियोजन डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों को जागरूक किया जा रहा है। लाभार्थियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार नसबंदी में पुरुषों की बढ़ रही संख्या



जिला परिवार नियोजन लॉजिस्ट प्रबंधक मुकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बीते चार सत्रों के मुताबिक इस वर्ष नसबंदी कराने के मामले में पुरुषों की संख्या बढ़ रही है। क्योंकि वर्तमान सत्र 2023-24 में अब तक महिला नसबंदी के टारगेट 6850 के मुताबिक 2181 नसबंदी हुई है। जबकि वही पुरुष नसबंदी के टारगेट 65 के मुताबिक 81 नसबंदी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed