फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's death under suspicious circumstances, police investigating

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जांच कर रही पुलिस

Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances, police investigating
नौतनवा। कस्बे के राजेंद्र नगर वार्ड में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के राजेंद्र नगर निवासी द्रौपदी पटवा (37) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर महिला के भाई राजेंद्र पटवा निवासी सोनबरसा थाना एम्स जनपद गोरखपुर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतका के भाई राजेंद्र पटवा ने बताया कि उनकी भांजी सुहानी ने सूचना दी कि उसके पिता ने उसकी मां को मारपीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पति लव पटवा ने बताया कि बीमारी से मौत हुई है। मृतका द्रौपदी के तीन बच्चे हैं। सुहानी 16, राजबीर 12 व देवराज 11 हैं। कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed