फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's dead body found in room

Maharajganj News: कमरे में महिला का मिला शव

Fri, 10 May 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in room
निचलौल। थाना क्षेत्र के खमहौरा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कमरे के अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ। इससे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद हरगांवा निवासी आनंद मद्धेशिया ने बताया की बहन पूजा (30) की शादी वर्ष 2019 में खमहौरा गांव निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद बहन-बहनोई में कहासुनी होने लगी। जिसे लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। बहन पूजा के ससुराल वाले गोरखपुर शहर में रहते हैं। वही गांव में बने मकान में अकेली पूजा रहती है। पूजा से दो दिनों से मोबाइल फोन के जरिये संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बहन का फोन उठ नहीं रहा था। अनहोनी की आशंका होने पर थाने पहुंच पुलिस को सूचना देते हुए साथ बहन के घर पहुंचा, तो देखा की घर में लगे शटर का अंदर से ताला बंद है। ताला तोड़कर कमरे में देखा तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed