{"_id":"65bfa1f5f41538acef00ecc8","slug":"womans-body-found-in-canal-police-engaged-in-investigation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115131-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 04 Feb 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
बागापार। ग्राम सभा बागापार टोला सड़कहिया व बरवाराजा के बीच कटहरा माइनर नहर में रविवार की शाम करीब 45 वर्षीय महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार-बरवाराजा सिवान के बीच रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव के कुछ युवक नहर की तरफ टहलने गए थे। तभी लोगों की नहर में महिला का शव देखा। महिला लाल रंग का स्वेटर तथा काले रंग की साड़ी पहने हुई थी। युवकों के शोर मचाने पर आसपास गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। बागापार चौकी प्रभारी सचिंद्र राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने देर शाम तक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने शव की पहचान नहीं होने की पुष्टि की।