फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's body found hanging with scarf in fan

Maharajganj News: फंखे में दुपट्टे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 19 Jan 2024 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging with scarf in fan
निचलौल। हरदी गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरदी निवासी मिसरी कसौधन के दो लड़के शत्रुघ्न और रोहित हैं। दो दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मिसरी पत्नी और बड़ी बहू दुर्गावती के साथ रहते थे। जबकि छोटा लड़का रोहित पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहता है। बड़े लड़के शत्रुघ्न की शादी करीब 12 वर्ष पहले सेमरहना निवासी रामेश्वर की लड़की दुर्गावती (33) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

दुर्गावती के बच्चे नहीं हुए थे। इसे लेकर दुर्गावती चिंतित रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मिसरी ने देखा कि बड़ी बहू दुर्गावती अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दुर्गावती के मायके वालों में भी कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed