फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman swallows pesticide in bid to live with lover; condition critical.

Maharajganj News: प्रेमी संग रहने की जिद में महिला ने निगल लिया कीटनाशक, हालत गंभीर

Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Woman swallows pesticide in bid to live with lover; condition critical.
भिटौली। थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर विवाहिता ने कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मामले में महिला ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ थाना भिटौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात भिटौली थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी करने, जीवनभर साथ निभाने और उसके बच्चों को अपनाने का भरोसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे थे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से युवक ने उससे दूरी बना लिया है और बातचीत बंद कर दिया। 16 जुलाई को जब विवाहिता युवक के घर पहुंची तो युवक के माता-पिता ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वह अपने मायके और ससुराल दोनों जगह से उपेक्षित हो गई है और दो बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है। बुधवार की सुबह विवाहिता ने युवक के घर जाकर उसके घर रहने की जिद पर अड़ी रही। युवक के परिजनों ने गाली देते हुए उसे भगा दिया। आहत होकर विवाहिता ने उसके घर पर ही कीटनाशक पदार्थ खा लिया और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed