फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman stunned at CO office

न्याय की गुहार लगाने सीओ कार्यालय पहुंची महिला अचेत

Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman stunned at CO office
सीओ कार्यालय के सामने अचेत उर्मिला को पानी की छींटे मार होश में लाते पति राजेश तिवारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
न्याय की गुहार लगाने सीओ कार्यालय पहुंची महिला अचेत
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मनबढ़ों ने गोलबंद होकर महिला को बेरहमी से पीटा
निचलौल (महराजगंज)। कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी गांव के मोलहु टोला निवासी एक महिला को मंगलवार सुबह जमीन विवाद में कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद क्षुब्ध होकर घायल महिला अपने पति के साथ कोठीभार पुलिस से न्याय के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां पर घायल महिला रह रहकर अचेत हो जा रही थी। वहीं, महिला की हालत बिगड़ते देख कुछ लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
खेसरारी गांव के मोलहु टोला की घायल महिला उर्मिला तिवारी ने होश आते ही बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी जमीन को लेकर रंजिश है। इस मामले को लेकर कोठीभार पुलिस को कई बार तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, पुलिस ने न्याय देने के बजाय उन्हें ही शांति भंग की धारा में पाबंद कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते मनबढ़ आरोपियों ने मंगलवार की सुबह घर पर अकेला देख उनके ऊपर गोलबंद होकर हमला बोल बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अब उनकी कोठीभार पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीदें टूट चुकी हैं। लिहाजा पति राजेश तिवारी को लेकर सीओ कार्यालय पर पहुंची हूं। इतना कहते ही महिला फिर अचेत हो गई। इसके बाद पति और एक अन्य युवक की मदद से घायल महिला के चेहरे पर पानी की छींटे मार होश में लाया गया। उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि महिला की शिकायत आई है। कोठीभार पुलिस से मामले की जानकारी लेकर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता का शिकायती पत्र फाड़ थाने से भगाई पुलिस
न्याय की गुहार लगाने क्षेत्राधिकारी निचलौल कार्यालय पहुंची पीड़िता उर्मिला तिवारी के होश आने पर मौजूद लोगों से बिलखते हुए पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि जब वह कोठीभार थाने पहुंची तो वहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और तहरीर फाड़कर उन्हें भगा दिया। जबकि कोठीभार थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि महिला का आरोप निराधार है। महिला थाने आई ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed