{"_id":"6223a03c81f44e7e4d20fd61","slug":"woman-s-body-found-on-canal-track-case-filed-against-husband-maharajganj-news-gkp4290175149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी पर महिला का मिला शव, पति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी पर महिला का मिला शव, पति पर केस दर्ज
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के चरभरिया गांव के निकट शनिवार की सुबह नहर पटरी पर एक महिला का शव कुछ लोगों ने देखा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने महिला की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। मृत महिला की बेटी ने सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मृत महिला के पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि चरभरिया गांव के निकट नहर पटरी पर एक महिला का शव मिला है। शव की पहचान प्रेमा देवी (42) निवासी नारायणपुर थाना खड्डा के रूप में हुई। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।
उसकी विवाहित बेटी भगवंती निवासी भेड़ी जंगल थाना खड्डा ने बताया कि उसकी मां ने गांव चरभरिया थाना निचलौल निवासी देवेंद्र से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद दोनों गोरखपुर में रहते थे। जहां से दोनों मतदान करने घर आए थे। मृतका के दूसरे पति के खिलाफ नामजद शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर देवेंद्र निवासी चरभरिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।