फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman riding a bike with her son falls to her death

Maharajganj News: बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की गिरकर मौत

Thu, 14 May 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike with her son falls to her death
हादसे की सूचना पाकर मृत महिला कैरी के घर पहुंची पुलिस और लोगों की जुटी भीड़।
बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी महिला
विज्ञापन


महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग स्थित बैठवलिया गांव के पास बुधवार को बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला गिरकर घायल हो गई। लोगों की मदद से महिला को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के नेपाल बाॅर्डर से सटे गेड़हवा गांव के टोला सकरदिन्ही तिलबारी मोहरम मुसहर की पत्नी कैरी देवी (48) बेटे और गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर लेदी गांव बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। अभी बाइक सवार तीनों बहुआर मार्ग स्थित बैठवलिया गांव के पास पहुंचे थे कि कैरी देवी अचानक बाइक से गिरकर घायल हो गईं। सीएचसी निचलौल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed