फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman murdered and body thrown in forest

Maharajganj News: महिला की हत्याकर जंगल में फेंका शव

Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered and body thrown in forest
फरेंदा-कैंपियरगंज के जंगल में मिली लाश, गला दुपट्टे से कसा मिला
विज्ञापन

नहीं हो सकी शिनाख्त, सोशल मीडिया में वायरल की गई तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसी महिला की हत्या करके उसका शव फरेंदा-कैंपियरगंज के जंगल में फेंक दिया गया है। उसका गला दुपट्टे से कसा गया है। मंगलवार देर रात वन कर्मियों ने गश्त के दौरान शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। उम्र 30-32 वर्ष के आसपास है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया में भी उसके फोटो वायरल किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

फरेंदा व कैंपियरगंज का वन क्षेत्र सटा हुआ है। वनकर्मी विवेक और उनके एक साथी ने बताया कि वह नियमित गश्त पर थे। तभी रास्ते में शव देखकर ठिठक गए। तत्काल फरेंदा पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव विवाहित युवती का है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती का दुपट्टे से गला घोटा गया है। घटनास्थल के आसपास कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। गुमशुदा महिलाओं के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। विवाहिता ने गुलाबी रंग की अंब्रेला कुर्ती के साथ ही सफेद रंग की लैगिंग व क्रीम कलर का लंबा स्वेटर पहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed