{"_id":"63ddeb9c8019947f603d2e9e","slug":"woman-killed-husband-and-daughter-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj news: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj news: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व बेटी घायल
Sat, 04 Feb 2023 10:52 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:52 AM IST
सार
सुमेरगढ़ निवासी रामप्रवेश यादव (42) अपनी पत्नी अनीता (36) व बेटी सृष्टि (6) के साथ पिपराइच थाना के गोपाला में बहन के घर कार्यक्रम में गए थे। घर आते समय सुमेरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के भटहट बभनौली मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति व छह वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुमेरगढ़ निवासी रामप्रवेश यादव (42) अपनी पत्नी अनीता (36) व बेटी सृष्टि (6) के साथ पिपराइच थाना के गोपाला में बहन के घर कार्यक्रम में गए थे। घर आते समय सुमेरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद बेटी सड़क के दूसरे किनारे गिरी, पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने रामप्रवेश व बेटी सृष्टि को भटहट भिजवाया, जबकि पत्नी अनिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन