{"_id":"69977e9cf729c0b54f00663c","slug":"woman-injured-while-trying-to-board-a-moving-train-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-153794-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला घायल
Fri, 20 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे जाने वाली डेमू ट्रेन में चढ़ने के दौरान सुषमा पासवान गिरकर घायल हो गई। उसके साथ लगभग पांच वर्षीय बेटी भी थी।
यात्रियों के अनुसार महिला के सिर से खून बह रहा था और वह कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गई। वह अपने ससुराल से गोरखपुर मायके जा रही थी। भीड़ में बच्ची को संभालते हुए ट्रेन में चढ़ते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना की सूचना स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी को दी गई, लेकिन वहां तैनात कर्मी ने अकेले होने की बात कहकर मदद करने में असमर्थता जताई। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने मानवता का परिचय देते हुए सुषमा को स्टेशन के बाहर ले जाकर एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों ने उसे दोपहर में जाने वाली 15082 गोरखपुर इंटरसिटी में बैठाकर भेजा। यात्रियों का कहना है कि गनीमत रही कि महिला या उसकी बच्ची ट्रेन के नीचे नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।