फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman gets brother-in-law beaten up over drain dispute; condition critical.

Maharajganj News: नाली विवाद में महिला ने देवर को पिटवाया, हालत गंभीर

Wed, 26 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman gets brother-in-law beaten up over drain dispute; condition critical.
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर भाभी ने अपने मायके के लोगों को बुलाकर देवर को लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटवा दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बभनौली निवासी रघुवीर सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर में नाली निर्माण करा रहा था। इसी बात से नाराज उसकी भाभी मनीषा ने गोरखपुर स्थित अपने मायके में फोन कर दिया। सूचना पर मनीषा के भाई समेत चार युवक बभनौली चौराहे पर पहुंच गए जहां उन्हें अकेला रघुवीर मिल गया। आरोप है कि चारों युवकों ने रघुवीर पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में रघुवीर जमीन पर गिर पड़ा, बावजूद लोग उसे पीटते रहे। शोर सुनकर पहुंची रघुवीर की पत्नी पुष्पा जब पति को बचाने लगी तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। भीड़ जुटती देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल रघुवीर को पहले जिला अस्पताल और वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी हालत को अति गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रघुवीर के पिता अमरजीत की तहरीर पर आरोपी बलराम, सूरज, किशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed