{"_id":"6ceb2352b0bac721c25549739d5c5e01","slug":"woman-found-hanging-from-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकती मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकती मिली महिला
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा थानाक्षेत्र के बड़वार निवासी एकता सिंह का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। रोज की तरह एकता का घर के लोग आवाज लगाए तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। अंदर जाकर देखे तो वह अपने दुपट्टे से पंखा से लटक रही थी। घर वालों के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी के बाद कुछ घंटे बाद मृतका के भाई व घर वाले पहुंच गए। मृतका के पिता शिवनाथ सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ने बताया कि वह अपने लड़की की शादी तीन साल पहले दुर्गा सहाय सिंह से किया था। शादी के बाद से ही उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मृतका के भाई ने पति समेत सभी घरों वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो गांव वालों ने हंगामा कर दिया। गांव वालों का कहना था कि पति के अलावा और किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो लाश नहीं ले जाने देंगे। आधा घंटे के हंगामा के बाद गांव वाले माने। मृतका के भाई माधव सिंह के तहरीर पर पति दुर्गा सहाय सिंह व भाई रघुपति सहाय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ का कहना है कि दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसओ का कहना है कि दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।