फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies while going home after tying Rakhi, husband injured

Maharajganj News: राखी बांधकर घर जा रही महिला की मौत, पति घायल

Tue, 20 Aug 2024 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Aug 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Woman dies while going home after tying Rakhi, husband injured
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के एनएच 328 पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग पर मुजुरी अमहवा के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया, जबकि पति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ननद रीना के मुताबिक, गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर-2 टोला पोखरीअहवा निवासी संतोष अपनी पत्नी कमलावती को बाइक से लेकर उसके मायके महराजगंज जनपद के मंझार जगनिअहवा मंगरहिया के पास राखी बंधवाने गए थे। लौटते समय करीब सात बजे मुजुरी के अमहवा पुल के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी पत्नी कमलावती की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने संतोष को पीएचसी पनियरा में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी ज्योति 17 वर्ष, कुनाल 15 वर्ष व लकी 10 वर्ष है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed