फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The departure of Rama for the forest and the death of Dasharatha were enacted during the Ramlila last night.

Maharajganj News: राम वनवास लीला का मंचन देख नम हुई आंखें

Mon, 19 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The departure of Rama for the forest and the death of Dasharatha were enacted during the Ramlila last night.
ठूठीबारी। शीशगढ़ में चल रही रामलीला में शनिवार की रात राम वनगमन और दशरथ की मृत्यु का कलाकारों ने मंचन किया। राम वनवास लीला का भावपूर्ण प्रदर्शन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

लीला के क्रम में माता सीता के साथ विवाह के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे। पूरे राज्य में उत्सव का माहौल था। महाराज दशरथ ने श्रीराम की लोकप्रियता और सद्गुणों को देखकर उन्हें युवावस्था में ही राजा बनाने का निर्णय लिया। पूरी अयोध्या नगरी को सजाया गया और चारों तरफ खुशियां थीं। इन तैयारियों के बीच रानी कैकेयी की दासी मंथरा के मन में ईर्ष्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

मंथरा ने कैकेयी के कान भरे कि भरत को अधिकार नहीं मिलेगा। पुत्र-मोह और मंथरा की बातों में आकर कैकेयी क्रोधित होकर कोप भवन में चली गईं। महाराज दशरथ जब उन्हें मनाने पहुंचे, तो कैकेयी ने अपने दो वरदान मांगे। उन्होंने श्रीराम के स्थान पर भरत को राजसिंहासन और श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास देने को कहा। राजा दशरथ यह सुनकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा दशरथ ने कैकेयी को बहुत समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं। रघुकुल की मर्यादा के आगे राजा दशरथ विवश हो गए। श्रीराम को पिता के वचनों और कैकेयी की मांग का पता चला। उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं आई। उन्होंने इसे अपना कर्तव्य मानते हुए पिता के वचनों को सत्य साबित करने का निश्चय किया। राम, सीता और लक्ष्मण राजसी वस्त्र त्यागकर संन्यासियों के वेश में वन के लिए निकल गए। पुत्र के वियोग में तड़पते हुए महाराज दशरथ ने ‘राम-राम’ कहते हुए अपने प्राण त्याग दिए। अयोध्या की खुशियां एक ही झटके में शोक में बदल गईं।

इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, भोला गुप्ता, अरविंद यादव, धनपाल गिरी, बलराम गिरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed