{"_id":"6a37002f245da2bebd01f0a9","slug":"woman-dies-of-electrocution-while-going-to-switch-on-the-fan-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-179617-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंखे का स्विच ऑन करने गई महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंखे का स्विच ऑन करने गई महिला की करंट से मौत
विज्ञापन
कोठीभार के ग्राम सभा मुजरी में पंखे का स्वीच ऑन करते समय हुआ हादसा
चिउटहां। थाना क्षेत्र कोठीभार की ग्राम सभा मुजरी में शनिवार की सुबह करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मुजरी निवासी झकरी निषाद की पुत्री नंदिनी (25) शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे घर में बिजली का पंखा लगाने के दौरान स्विच ऑन करने गई थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिजनों के अनुसार करंट लगने से वह तार में चिपक गई, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बताया जाता है कि नंदिनी का विवाह पिछले वर्ष बिहार के पश्चिमी चंपारण के बैरी गांव में हुआ था। वह कुछ समय पूर्व अपने मायके मुजरी आई हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।