फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies, attempt to block road by keeping dead body

Maharajganj News: महिला की मौत, शव रखकर सड़क जाम करने का प्रयास

Tue, 20 Feb 2024 06:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, attempt to block road by keeping dead body
बृजमनगंज। लक्षनपुर निवासी एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने ग्राम सभा मिश्रौलिया के टोला टिकौली में बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको वापस भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे सदमे से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की पुत्री ऊषा देवी, पुत्र रामू व श्यामू ने बताया कि उनकी मां मेवाती की मिश्रौलिया के टोला लक्षनपुर में कुछ जमीन है। इस पर ग्राम सभा गुजरौलिया निवासी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जबकि जमीन के कुछ ही हिस्से पर ही उनका बैनामा है। पूरी जमीन को वह जोत रहे हैं। इसे खाली कराने के लिए वह पिछले ढाई साल से थाना, तहसील व कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रही थी। बावजूद इसके उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वह अपनी बेटी ऊषा निवासी ऊंटिया टोला बुचहा थाना उसका जनपद सिद्धार्थनगर के पास रहने चली गईं। सोमवार को उनकी मौत हो गई। स्वजनों का आरोप है कि उनकी मृत्यु सदमे से हुई है। स्वजन मंगलवार की सुबह शव को लेकर मिश्रौलिया के टोला टिकौली पहुंच गए और उनकी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तक मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे समझाने के बाद स्वजन मान गए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed