फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies after suffering electric shock from e-rickshaw while it was charging.

Maharajganj News: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में करंट उतरने से महिला की मौत

Thu, 16 Jul 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after suffering electric shock from e-rickshaw while it was charging.
क्षेत्र के ग्राम मैनहवा का मामला, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

घर के सामने व्यक्ति ने चार्ज में लगाया था रिक्शा

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा में बुधवार की सुबह करीब छह बजे पशुओं को चारा डालने जा रही शांति देवी की ई-रिक्शा में करंट उतरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा मैनहवा गांव निवासिनी शांति देवी बुधवार की सुबह पशुओं को चारा देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे पर ई-रिक्शा चार्जिंग में लगाया था। वहां से गुजरते समय महिला का शरीर ई-रिक्शा से छू गया। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर गई।
विज्ञापन

यह देख अगल-बगल के लोग दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया। लोगों ने चार्जिंग में लगे ई-रिक्शे का स्वीच बंदकर महिला को उठाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण ई-रिक्शा में करंट उतर गया था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद ई-रिक्शा मालिक बहुत डर गया था। वह अपने परिजनों के साथ घर से कहीं चला गया। देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा। महिला की मौत के बाद से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग ई-रिक्शा की चार्जिंग के दौरान सतर्कता बरतने की बात कहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article