फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman booked for kidnapping teenager

Maharajganj News: किशोरी के अपहरण के आरोप में महिला पर केस

Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman booked for kidnapping teenager
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के एक वार्ड निवासी एक महिला ने पड़ोस की ही एक महिला पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाने में दिए तहरीर में महिला ने लिखा है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री मंगलवार को पड़ोस की एक महिला के साथ बाजार गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो वह उक्त महिला से बेटी के बारे में पूछने गईं। आरोप है कि उक्त महिला बेटी का पता बताने में आनाकानी करने लगी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनीता निवासी वाल्मीकि नगर कस्बा नौतनवा के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed