फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman beaten after bike was stopped on the road; sustained severe head injury.

Maharajganj News: रास्ते में बाइक रोक महिला को पीटा, सिर में गंभीर चोट

Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten after bike was stopped on the road; sustained severe head injury.
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लालपुर के टोला आमू तालाब में रास्ते में बाइक रोककर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे सीएचसी निचलौल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा लालपुर के टोला आमू तालाब निवासी संदेश चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी रेखा चौहान को बाइक से लेकर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही मंजेश चौहान ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने रेखा देवी को लात-घूंसों से मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में रेखा देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed