{"_id":"6a417b0cdf9343197d09f447","slug":"woman-attacked-with-a-pickaxe-in-a-dispute-over-soil-removal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180096-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिट्टी हटाने के विवाद में महिला पर कुदाल से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिट्टी हटाने के विवाद में महिला पर कुदाल से हमला
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव में मिट्टी हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आराधना, निवासी मेघौली कला थाना निचलौल एवं हाल निवासी बागापार ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब नौ बजे उनकी मां मुन्नी देवी ने घर की दीवार के पास डाली गई मिट्टी हटाने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव की संगीता ने कुदाल से उनकी मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
आरोप लगाया गया है कि जब आराधना अपनी मां को बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की, हाथ व पेट पर दांत से काटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी उनके घर में घुस गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई। जाते समय आरोपी ने जान-माल की धमकी भी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद डायल-112 पर सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। बाद में 102 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुन्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी संगीता निवासी बागापार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।