फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman assaulted after asking for wages; FIR registered.

Maharajganj News: मजदूरी मांगने गई महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted after asking for wages; FIR registered.
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गई एक महिला के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट के आदेश पर घुघली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बसंतपुर गांव निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और मजदूरी करके परिवार और बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। उन्होंने गांव के ही संदीप उर्फ विकास के घर पर 26 मई से 30 मई तक मजदूरी की थी। आरोप है कि मजदूरी पूरी करने के बाद भी संदीप ने उनका भुगतान नहीं किया। पैसा मांगने पर वह आज-कल कहकर टालता रहा।
विज्ञापन

चार जून की सुबह करीब सात बजे वह बकाया मजदूरी मांगने संदीप के घर पहुंची थीं। उस समय संदीप घर पर नहीं था। महिला ने संदीप के पिता से मजदूरी का पैसा देने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद करीब 8:30 बजे संदीप अपने भाई आकाश तथा अन्य लोगों के साथ गुड्डी देवी के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने वहां गाली-गलौज की। जब उसने गाली देने से मना किया तो संदीप और आकाश ने अन्य आरोपियों को उसे मारने के लिए ललकारा। इसके बाद सभी आरोपी उसे मारने के लिए दौड़े। पीड़िता जान बचाने के लिए घर के अंदर चली गई।

आरोपियों ने घर में घुसकर उसके बाल पकड़ लिए और उसे बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका मंगलसूत्र छीन लिया गया तथा अपमानित किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार ने बताया की न्यायालय के आदेश पर आरोपी संदीप उर्फ विकास, आकाश, श्रवन, विजयी, राहुल, रामकेवल, बबिता और नन्दनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed