फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman along with three children die in Mumbai under mysterious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में तीन बच्चों के साथ महिला की मुंबई में मौत

Sun, 04 May 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 May 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Woman along with three children die in Mumbai under mysterious circumstances
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के गांव हरैया पंडित की महिला की मुंबई में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन घटना की जानकारी होने पर मुंबई चले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात ग्राम पंचायत हरैया पंडित निवासी लालजी की पत्नी विनीता (32) पुत्री नंदिनी (12) नेहा (7) और अन्नु (4) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। लालजी अपने तीन बच्चियों एवं पत्नी के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में काम करते हैं। पुनीता के साथ बच्चियां भी साथ में रहती थीं।

पावर लूम चला कर लालजी अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात लालजी नाइट ड्यूटी पर गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे जब अपने घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो सभी मृत पड़े थे। विनीता के ससुर बनवारी ने बताया कि बहू और तीनों नाती आत्महत्या कर लिए हैं। वहीं जा रहा हूं। गांव में चर्चा है कि महिला ने माइक्रो फाइनेंस से कर्ज लिया था। एजेंटों की धमकी से परेशान हो गई थी। हालांकि लोन लेने की पुष्टि नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed