{"_id":"65bce596c31cc93da601fa3a","slug":"woman-accuses-young-man-of-molestation-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114982-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
Fri, 02 Feb 2024 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी करने, एससीएसटी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। पति की गैर मौजूदगी में गांव का ही एक युवक घर पर आकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर नौतनवा कस्बा में किराए पर रहने लगी और नौतनवा के ही एक कपड़े की दुकान पर काम करने लगी। आरोप है कि युवक वहां भी पहुंच जाता था। पति गांव गए थे। बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे कमरे पर अकेली थी तभी युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी व मारपीट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद