फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman accused of being surrounded on the road for not paying the amount after bail

Maharajganj News: जमानत के बाद रकम न देने पर महिला को रास्ते में घेरने का आरोप

Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of being surrounded on the road for not paying the amount after bail
-घटना की वारदात एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित कटहरी बाजार के सामने उस वक्त लोगों में हड़कंप मच गया, जब मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत कराकर बाइक से घर लौट रही एक महिला को दो लोग दौड़ाने लगे। वहीं सड़क के बगल में स्थित एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। इतना ही नहीं इस मामले में पीड़िता ने दोनों पर रकम की मांग करने का आरोप लगाते हुए अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।


कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली रामगढ़वा पूजा प्रजापति ने आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को उन्हें कोठीभार थाने पर बुलाया गया था। जहां पर उन्हें तीन वर्षीय मासूम बेटे के साथ सुबह 10 से शाम करीब चार बजे तक भूखे प्यासे एक ही जगह पर बैठाया गया। फिर शाम चार बजे चालान कर दिया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट न्यायालय भेज दिया गया। महिला का आरोप है, कि होमगार्ड ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। 150 रुपये लेकर तेल भरवाने के बाद न्यायालय ले गया। इतना ही नहीं न्यायालय से जमानत होने के बाद उनसे 1200 रुपये की दोबारा मांग की गई। रकम नहीं दी घर चली गई। निचलौल सिसवा मार्ग स्थित कटहरी बाजार के सामने एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर के पास पहुंचे थे। इसी बीच दो लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ाने लगे। कुछ दूर दौड़ाने के बाद उन्हें पकड़ कर मोबाइल छीन रकम मांगने लगे। इसी बीच आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ देख वह लोग बहाना बनाते हुए धमकी देने लगे। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही सत्यता के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed