फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Without pass Nepali Vehicle in India

Indo Nepal News: बिना पास भारत में फर्राटा भर रहे नेपाली वाहन, नहीं हो रही जांच

Tue, 01 Nov 2022 01:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 01:56 PM IST
सार

नेपाल में बिना कस्टम कराए बीते बृहस्पतिवार को कानपुर की एक कार को नेपाल पुलिस ने कस्टम को सौंप दिया। कानपुर की गाडी़ बढ़नी बार्डर से नेपाल में गई थी। सुविधा या भंसार पेपर नहीं होने पर नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। बेलहिया कस्टम ने पकड़ी गाड़ी की कीमत करीब 65 लाख (नेपाली) रुपया आंकते हुए गाड़ी को जप्त कर लिया।

विज्ञापन
Without pass Nepali Vehicle in  India
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में भारतीय वाहनों के मालिकों की जरा सी चूक उन्हें परेशानी में डाल देती है। वहीं भारत में बिना कस्टम शुल्क दिए दौड़ रहे नेपाली वाहनों को कोई पूछता तक नहीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश के लिए भंसार व सुविधा प्रपत्र बनवाना अनिवार्य है। उसी तरह नेपाली वाहनों को भारत में प्रवेश करने के लिए कस्टम विभाग द्वारा अनुमति लेने का भी प्राविधान है। भारत में प्रवेश के लिए नेपाली वाहनों को एक पास जारी होता है, लेकिन सोनौली बॉर्डर पर नियमों के विपरीत बिना पास के ही प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नेपाली मोटरसाइकिल व कार भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं और मनचाहे जगहों पर फर्राटा भर रहे हैं। सोनौली सीमा पर तैनात कस्टम कर्मी भी नियम विपरीत वाहनों के प्रवेश पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


नौतनवां कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर रोहित कुमार का कहना है कि नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले नेपाली वाहनों के पास के बारे में जानकारी नहीं है। नेपाली वाहनों को भारत में प्रवेश को ले कर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली चूक पर भारतीय वाहनों को लाखों की चपत
नेपाल में बिना कस्टम कराए बीते बृहस्पतिवार को कानपुर की एक कार को नेपाल पुलिस ने कस्टम को सौंप दिया। कानपुर की गाडी़ बढ़नी बार्डर से नेपाल में गई थी। सुविधा या भंसार पेपर नहीं होने पर नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। बेलहिया कस्टम ने पकड़ी गाड़ी की कीमत करीब 65 लाख (नेपाली) रुपया आंकते हुए गाड़ी को जप्त कर लिया। चालक अबूसहमा अंसारी निवासी कानपुर को पुलिस को सौंप दिया। जून में भी एक कार नेपाल में बिना वैध परमिट के पकड़ी गई थी, जिसे बेलहिया कस्टस द्वारा जप्त कर लिया। बेलहिया भंसार चीफ मनीराम पौडेल का कहना है कि बिना भंसार सुविधा पेपर के गाड़ी पकड़े जाने पर जप्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed