फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   With the onset of summer, the number of stomach patients increased.

Maharajganj News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट के मरीजों की संख्या बढ़ी

Fri, 10 Apr 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
With the onset of summer, the number of stomach patients increased.
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर पवन कुमार। 
ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 50 से 60 मरीज, एक सप्ताह पहले करीब आधे थे मरीज
विज्ञापन

प्रभावित लोगों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक

महराजगंज। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट संबंधी मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अपच, डायरिया और उल्टी की शिकायतें आम हो गई हैं। मौसम में अचानक बदलाव, बढ़ती गर्मी और उमस के कारण लोगों के खान-पान पर बुरा असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट के मरीजों की संख्या बढ़ी है।



फिजिशियन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अप्रैल के शुरू होते ही गर्मी बढ़ने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इससे अपच की समस्या बढ़ जाती है। डायरिया और उल्टी के मरीज मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों में अधिक देखे जा रहे हैं। लक्षणों में बार-बार दस्त, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी और कभी-कभी हल्का बुखार शामिल है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। एक सप्ताह पहले पेट से जुड़ी बीमारियों के 30 से 40 मरीज आ रहे थे जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर 50 से 60 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर पवन कुमार ने बचाव के तरीके बताए। सबसे जरूरी है बाहरी खाना पूरी तरह छोड़ देना। सड़क किनारे बिकने वाले चाट, पकौड़े, जूस या ठंडे पेय से बचें। घर पर ताजा और हल्का भोजन बनाएं। अधिक मसालेदार, तला-भुना या तेलयुक्त खाना न खाएं। फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर या छीलकर इस्तेमाल करें। लिक्विड की मात्रा बढ़ाएं। दिन में कम से कम 3-4 लीटर साफ पानी पिएं। नींबू-नमक का घोल बनाकर बार-बार पिएं। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है। छाछ, नारियल पानी और सादा पानी भी फायदेमंद है।




अगर आराम न मिले या लक्षण 24 घंटे से ज्यादा बने रहें तो खुद दवा न लें। डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई दवा इस्तेमाल करें। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। खाने से पहले और बाद में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों की सलाह है कि गर्मी में हल्का और पौष्टिक भोजन लें। मौसम के बदलाव से बचाव के लिए सतर्क रहें। अगर पूरा परिवार स्वस्थ खान-पान और साफ पानी अपनाए तो इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed