फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wild buffalo spotted in the forest again; Forest Department steps up surveillance.

Maharajganj News: जंगल में फिर दिखा जंगली भैंसा, वन विभाग की बढ़ाई निगरानी

Tue, 16 Jun 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wild buffalo spotted in the forest again; Forest Department steps up surveillance.
रविवार को भी इसी क्षेत्र में दिखा था जंगली भैंसा, वन विभाग ने की थी पुष्टि
विज्ञापन

सोमवार को भी लोगों ने देखा जंगली भैंसा

महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन क्षेत्र की उत्तरी बीट में सोमवार को फिर से जंगली भैंसा (गौर) दिखाई देने से वन विभाग और आसपास के ग्रामीणों में हलचल मच गई। रविवार को भी इस क्षेत्र में जंगली भैंसा दिखा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद जंगली भैंसे के मौजूदगी की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार, उत्तरी बीट के जंगल में सोमवार को कुछ पशुपालक अपने मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विशालकाय जंगली भैंसा दिखाई दिया। अचानक जंगल में दुर्लभ वन्यजीव को देखकर पशुपालक घबरा गए और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने भैंसे की पहचान जंगली भैंसा (गौर) के रूप में की। इसके बाद उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार को भी जंगली भैंसा उत्तरी बीट के जंगल क्षेत्र में ही मौजूद रहा, जिससे विभाग की चिंता बनी हुई है। वनकर्मी लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं ताकि वह आबादी वाले क्षेत्रों की ओर न बढ़े और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि जंगली भैंसा अभी भी निचलौल जंगल क्षेत्र में ही है। उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और वन विभाग की टीम सतर्क है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल के भीतर अकेले न जाने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। वन विभाग का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed