फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wild animal hunts goat and calf, panic spreads

Maharajganj News: जंगली जानवर ने बकरी और बछड़े को बनाया शिकार, दहशत

Sun, 26 Apr 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Wild animal hunts goat and calf, panic spreads
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के नाथनगर बीट अंतर्गत ग्राम सभा धरमौली टोला कोल्हुआ में इन दिनों एक जंगली जानवर का आतंक है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पलटू ने अपनी बकरियों को घर के अंदर खूंटे से बांध रखा था। देर रात जंगल की ओर से आए जंगली जानवर ने टाट फाड़कर घर में घुसकर एक बकरी को उठा ले गया। बकरियों के शोर से परिजन जाग गए और जानवर का पीछा भी किया लेकिन वह बकरी लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो झाड़ियों में बकरी के अवशेष पड़े मिले, जिससे घटना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन पूर्व गांव निवासी रामआशीष की गाय के नवजात बछड़े को भी उक्त जंगली जानवर अपना शिकार बना चुका है। वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय सतर्क रहें और जंगल की ओर न जाएं। वनकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed