फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wife saved from sharp weapon and attempted murder by strangulation

Maharajganj News: धारदार हथियार से बची पत्नी तो गला दबाकर हत्या की कोशिश

Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wife saved from sharp weapon and attempted murder by strangulation
महराजगंज/निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के टीकर परसौनी गांव में एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी पर पहले धारदार हथियार से हमला किया। धारदार हथियार से पत्नी बच गई तो फिर गला दबाकर उसकी हत्या करने का कोशिश करने लगा। गनीमत रही कि पीड़िता किसी तरह जान बचाकर भाग निकली।
विज्ञापन

थाने पहुंच जिम्मेदारों से आपबीती बताकर लाचार बनी रही, लेकिन जिम्मेदारों ने पीड़िता की फरियादा सुनने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता दो बच्चों को लेकर पड़ोस के घरों में रात गुजारने के लिए विवश है। पीड़िता का आरोप है कि 6 नवंबर 2024 को दोपहर करीब एक बजे पति उन्हें अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे, जिसका वह विरोध करने लगी। इस दौरान आक्रोशित पति ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गनीमत रहा की धारदार हथियार का वार पैर पर लगा, जिसके चलते केवल पैर में ही चोट आई। इतना ही नहीं धारदार हथियार की वार से बचने के बाद आक्रोशित पति उनकी जान लेने के लिए गला दबाने लगा। काफी मशक्कत कर पति की चंगुल से बचकर चीखते हुए बाहर भागी। इसक बाद उसने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंच शिकायत की। चौक थाना प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला ने बताया की मामले की उन्हें जानकारी मिली है। पीड़िता को जल्द न्याय दिलाकर उसे पति के घर में रखवा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed