फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wife murderd from husband

हत्या का खुलासा

Fri, 07 Jan 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wife murderd from husband
अवैध संबंध के शक में पति ने किया था गला दबाकर पत्नी की हत्या
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कोल्हुई क्षेत्र के परसौनी में हत्या की एक महिला का शव बरामद होने के बाद से लगातार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक ने घटना से पर्दा उठाया तो मामला दिल दहला देने वाली बात सामने आई।
सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि बड़िहारी निवासी अमरजीत यादव का सिद्धार्थनगर के लोटन बरवा निवासी जुम्मन अली की बेटी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। जो दोनों कोर्ट मैरिज करीब छह माह पूर्व किए थे। उसके बाद से दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। उसी दौरान पत्नी रूकसाना किसी अन्य से फोन पर लगातार बात करती रहती थी। जिसे अमरजीत बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। पत्नी को कई बार बात न करने की हिदायत भी देता रहा लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन

पत्नी हमेशा आत्महत्या करने की धमकी भी देती रही। अमरजीत जब पत्नी की हरकत से परेशान हो उठा तो एक दिन आधार कार्ड बनवाने की बात कहते हुए घर से बाहर ले गया। जहां एक सुनसान मकान देखकर उसके पीछे घसीट कर ले गया और मफलर से कस कर गला दबा कर पत्नी की हत्या कर दी। शव को वहीं फेंक कर घर आ गया। मायका पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अमरजीत यादव समेत पिता सालिक यादव व मां विमला देवी के खिलाफ 498 ए, 304 बी, 201 व 34 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed